रायगढ़ : रायगढ़ में आज युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा पुतला फूका फूंका गया. बता दें की राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति और बढ़ते अपराध को राजनीतिक संरक्षण देने के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला जलाया गया.
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि RSS भाजपा सरकार को अभी सत्ता में हुए कुछ ही महीना बीता है और इनसे कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। गृहमंत्री विजय शर्मा के स्वयं के क्षेत्र में सादराम की हत्या कर कई टुकड़ो में काटा जाना, अपहरण के बाद महिला की हत्या किया जाना, नारायणपुर में दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या किया जाना, रायपुर में लगातार चाकूबाजी और हत्या की खबरे सामने आना साथ ही दिन प्रतिदिन प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है।
आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ बढते जा रहा हैं, साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल हो गई है। जिससे आम जनता भयभीत और परेशान हो रही है युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार अपराधियों को खुला संरक्षण दे रही है,जो प्रदेश के शांत फिजा में जहर घोल रही है। उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय संयोजक एवं रायगढ़ लोकसभा युवा कांग्रेस के प्रभारी परमजीत पम्मी एवम युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पांडे भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।