Home छत्तीसगढ़ दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत राष्ट्र का रहे बरकरार

दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत राष्ट्र का रहे बरकरार

10
0

छुरा :  राज्य में 3 से 5 मार्च तक पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया गया है। अभियान के पहले दिन बूथ के माध्यम से तथा दूसरे और तीसरे दिन घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चां को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर वी.आर. भगत ने बताया कि अभियान के लिए वैक्सीन तथा अन्य आवश्यक सामग्री जिलों में उपलब्ध करा दी गई है। प्रदेश में इस वर्ष 14 हज़ार से अधिक बूथ के माध्यम से कुल 36 लाख 13 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेला स्थल, हाट बाज़ार और ईंट भट्ठों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।