सक्ति : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत न्योता भोजन ,छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग,मंत्रालय,महानदी भवन,नवा रायपुर,के पत्र क्रमांक एफ 21-18/2023/20-एक,दिनाँक 16/02/2024 के परिपालन में शासकीय माध्यमिक शाला धमनी में जैजैपुर विकासखंड में न्योता -भोजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।”सबका प्रयास ” अवधारणा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत न्योता- भोजन को लागू करके समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास,भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना का विकास हेतु शासकीय माध्यमिक शाला धमनी सदैव हौसलों की मशाल लेकर खड़ा है,संस्था की ऊर्जावान प्रधानपाठक जगजीवन प्रसाद जांगड़े किसी परिचय की मोहताज नहीं,आप उत्कृष्ट शिक्षक, लोकप्रिय उद्घोषक ,साहित्य शिक्षा दूत से सम्मानित, मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित , राष्ट्रीय स्तर समाजसेवा से सम्मानित जिले की आन-बान-शान हैं,आपके कुशल नेतृत्व एवम निर्देशन में जैजैपुर विकासखंड में न्योता -भोजन का भव्य आयोजन किया गया,यह अवसर था, पुष्पा बरेठ, लताशा कोसले, रिद्धि खुराना, के जन्मदिन का अतिरिक्त पूरक पोषण सामग्री के रूप में यह आयोजन हुआ।
इस शुभ अवसर प्रभारी प्रधान पाठक जगजीवन प्रसाद जांगड़े जी के द्वारा फ्रूट सलाद और केक दिया गया शिक्षक मनीष दास बैरागी के द्वारा केला, शिक्षक संजय कुमार तांजय के द्वारा संतरा, शिक्षक हेरोद कुमार भारद्वाज जी के द्वारा अंगूर मध्यान्ह भोजन अंतर्गत चावल, दाल,पापड़ परोसा गया,तथा पालक सुनीता साहू,धनेश्वरी साहू के द्वारा छोले आलू वितरण किया गया,विद्यार्थियों ने इस शानदार न्योता- भोजन का भरपूर स्वाद लिया,इस अवसर पर, सेजस के प्रभारी प्रिंसिपल श्री गिरधारी नारायण साहू व्याख्याता अरुण कुमार जायसवाल न्योता भोजन के आयोजन हेतु संस्था प्रमुख प्रधान पाठक जगजीवन प्रसाद जांगड़े, की अनूठी पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की ।वहीं दूसरी ओर सबके चहेते आदरणीय अरुण कुमार जायसवाल ने न्योता – भोजन के प्रावधान पर प्रकाश डाला ,एवम विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन के लाभ मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं,इस अवसर पर प्रधान पाठक श्री कुंज राम कश्यप शिक्षिका श्रीमती उषा धिरहे, डोलमती पटेल, सुनीता कश्यप, भामिनी सिदार, सीएसी विश्वनाथ प्रताप टंडन, शिक्षक एकानंद रात्रे, पालक कुवास बाई अजय, धजा बाई अजय, टीकम प्रसाद साहू, रजनी साहू, भगवान दास बरेठ, देव प्रसाद साहू, कृष्ण खुराना उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शानदार संचालन मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित श्री जगजीवन प्रसाद जांगड़े जी ने किया ।




