महासमुंद : छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी को शिकस्त देकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहरा दिया है। लोकसभा चुनाव सर पर है और कांग्रेस पार्टी की स्थिति करो या मरो वाली है। ऐसी स्थिति में बसना विधानसभा की जनपद पंचायत की अध्यक्ष रूखमणी पटेल का भाजपा में जाना आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को भारी पड़ सकता है।
हम आपको बता दें कि बसना विधानसभा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा की सह प्रभारी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा पहुंची थी। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सुनियोजित तरीके ने जनपद पंचायत अध्यक्ष रूखमणी पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश कर लिया।