Home छत्तीसगढ़ होली की धूम; CM साय ने परिवार, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने...

होली की धूम; CM साय ने परिवार, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पुलिसकर्मियों को लगाया गुलाल

15
0

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में होली की धूम शुरू हो गई है। लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं। हालांकि सड़कों से ज्यादा नेताओं के घर में जश्न का माहौल है। नेता भी उसी रंग में रंगे हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव, पूर्व CM भूपेश बघेल रंगों में सराबोर हैं।

मुख्यमंत्री साय ने जहां अपने गृहग्राम में परिवार के लोगों के साथ होली खेल रहे हैं, वहीं विजय शर्मा ने एक दिन पहले स्थानीय लोगों और आज पुलिसकर्मियों के साथ होली मनाई। इसके अलावा भी अलग-अलग जगहों पर मंत्री, विधायक नेता रंगों में सराबोर हैं।

इससे पहले, रविवार को शुभ मुहूर्त में जगह-जगह होलिका दहन किया गया। लोगों ने विधि-विधान से पूजा की। साथ ही एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कई जगह लोग नगाड़े बजाते हुए होली के गीतों पर थिरकते नजर आए। मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर भी चला।

 

गुलाल और रंगों से सराबोर पूर्व सीएम भूपेश बघेल।