Home छत्तीसगढ़ नशे में धुत वाहन चालक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पति-पत्नी...

नशे में धुत वाहन चालक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पति-पत्नी गंभीर

14
0

लोरमी :  जिले से भीषण सड़क हादसा हुआ है. ये हादसा किसी आम आदमी की गाड़ी से नहीं बल्कि पुलिस वाहन से हुआ है. जहां बाइक पर सवार होकर जा रहे दंपत्ति को तेज रफ्तार पुलिस वाहन (स्कार्पियो) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. ठोकर लगते ही दंपत्ति बाइक के साथ फेंका गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

हादसे में महिला की कमर की हड्डी टूट गई है. वहीं ठोकर मारने के बाद नशे में धुत पुलिस वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि वाहन में अन्य पुलिस कर्मी भी सवार थे. इस भीषण हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. यह मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है.