Home छत्तीसगढ़ महासमुंद लोकसभा के प्रत्याशी की नामांकन रैली निकली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और...

महासमुंद लोकसभा के प्रत्याशी की नामांकन रैली निकली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य हुए शामिल

8
0

महासमुंद:  सभा को किरण श्री देव ने संबोधित किया उन्होंने कहा मंच में पहली बार 100% आदिवासी मुख्यमंत्री विराजमान है उन्होंने यह भी कहा की देश के यशस्वै प्रधानमंत्री को तीसरी बार जीतना है उन्होंने मोदीजी की गारंटी की बात की राज्य में सरकार बनते ही गारंटी पूरी की हार की हताशा इतनी है की कुछ भी बयान से रहे है और तो और हारे हुए लोग क्षेत्र बदलकर चुनाव लड़ रहे है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा मैं अपनी जिम्मेदारी समझ के मोदी की गारंटी पूरी कर रहा हु मोदी जी देश को अपना परिवार मानते है और 24 में से 18 घंटे काम कर रहे है 140 करोड़ देशवासियों का ध्यान रख कर काम कर रहे है भूपेश बघेल जी की सभा में नेता प्रतिपक्ष ने देश के प्रधानमंत्री के लिए जो शब्द कहा उसका प्रमाण दिखाना है उन्होंने कहा मैं मोदी के परिवार का सदस्य हु पहला पत्थर मुझे मारे ये कांग्रेसी मोदीजी को अनाप शनाप गाली देते है इनकी 2019 के चुनाव में नेता प्रतिपक्ष बनने के बराबर सीट नहीं आई थी और ऐसी बात करते है इनके हाथ में सत्ता आते ही भ्रष्टाचार करते है।

मुख्यमंत्री के समक्ष संपूर्ण लोकसभा से लगभग 4000 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया जिनमें प्रमुख रूप से जिला पंचायत महासमुंद के अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनीता रावते जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बदल मक्कड़ पार्षद श्रीमती मक्कड़ एवं सभी विधानसभा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बने कार्यक्रम को प्रमुख रूप से  अजय चंद्राकर श्रीमती भावना वोहरा मोती साहू योगेश्वर राजू सिन्हा संपत अग्रवाल अनुज शर्मा पुरंदर मिश्रा ईश्वर साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया प्रमुख रूप से चुन्नीलाल साहू चंदूलाल साहू चंद्रशेखर साहू रोहित साहू संतोष उपाध्याय जैसे वरिष्ठ नेता उपस्थित थे पूरे कार्यक्रम में लगभग 15000 से ज्यादा की भीड़ दिखाई दी कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप दीवान चंद्रहास चंद्राकर थान सिंह दीवान विमल चोपड़ा प्रशांत श्रीवास्तव ललविजय सिंह देव यतींद्र राव नंदू जलछत्री आदि भारतीय जनता पार्टी भाजपा महिला मोर्चा भाजयुमो के नेताओं ने सहयोग किया।

झलकियां

  • सभा को साजा के विधायक ईश्वर साहू ने भी संबोधित किया।
  • सभा में मुख्य रूप से महिला नेत्रियों ने महतारी वंदन योजना पर बात किया।
  • कार्यकर्ताओं का उत्साह इतना ज्यादा था की मंच*संचालक को बार बार व्यवस्था बनाने की अपील करना पड़ रहा था।
  • प्रत्याशी श्रीमती चौधरी ने अपने उद्बोधन की शुरुवात जय श्री राम बोलकर किया।
  • नगर पालिका के समक्ष कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौला।
  • हाई स्कूल मैदान से कलेक्ट्रेट तक जगह जगह रैली का विभिन्न समाज जनों ने स्वागत किया।
  • शास्त्री चौक में ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियों ने मनीष शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
  • कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री महासमुंद के विधायक श्री योगेश्वर राजू सिंह के यहां भोजन के लिए गए।