Home खेल लगातार तीन मैचों में हार के बाद MI ने दर्ज की सीजन...

लगातार तीन मैचों में हार के बाद MI ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, DC को 29 रनों से हराया

14
0

आईपीएल सीजन-17 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हारकर मुकाबले को जीत लिया है। मुंबई की इस सीजन यह पहली जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी DC की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 ही बना सकी और यह मुकाबला मुंबई ने 29 रन से अपने नाम कर लिया।

इस मैच में 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को कुछ खास शुरुआत नहीं मिली। वॉर्नर ने 8 गेंदों पर 10 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 44 गेंदों पर 66 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। पोरेल ने 31 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 41 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने सिर्फ 1 रन बनाया।

इससे पहले मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 49 रन की पारी खेली। टिम डेविड ने 45, ईशान किशन ने 42, हार्दिक पांड्या और रोमारियो शेफर्ड ने 39-39 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव खाता तक नहीं खोल पाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्टजे ने 2-2 विकेट चटकाए। खलील अहमद को 1 सफलता मिली।