Home छत्तीसगढ़ PCC सहप्रभारी चंदन यादव ने भाजपा और आरएसएस को दी चेतावनी,कही ये...

PCC सहप्रभारी चंदन यादव ने भाजपा और आरएसएस को दी चेतावनी,कही ये बड़ी बात..

13
0

रायपुर :  PCC सहप्रभारी चंदन यादव ने आज भाजपा और आरएसएस को चेतावनी देते हुए कहा है मैं बीजेपी और आर एस एस को चेतावनी देता हूं की संविधान जिंदाबाद था, संविधान जिंदाबाद है और आगे भी रहेगा। जो चार सौ पार का नारा दिया जा रहा है वह कहीं भी चार सौ पार नहीं है।

बीजेपी इस बार डेढ़ सौ से नीचे जा रही है। जब जनता समझ गई कि ये क्या करने वाले हैं संविधान के साथ, जनता जानती है कि ये संविधान बदलने की तैयारी कर रहे हैं।

चन्दन यादव ने कहा कि जब जनता तक ये बात पहुंची उसके बाद बीजेपी के नेता अब सफाई दे रहे हैं लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है, कई भाजपा नेताओं ने खुले मंच से कहा है कि वो अब संविधान बदलना चाहते है,लेकिन वो अब इस बात से पलट रहे हैं। जनता सब समझ चुकी है। इन्होंने संविधान रिव्यू कमीशन बनाया।

चंदन यादव ने कहा बीजेपी के नेता सबसे पहले माहौल बनाते हैं फिर अपनी बात को लेकर झूठ बोलते हैं। एक कांसेप्ट पर वो कितनी बात अपनी बात बदलते हैं। यही इस बार भी किया है।
छत्तीसगढ़ में रिजर्वेशन बिल बीजेपी ने रोका

यादव ने कहा भारत का मतलब अनेकता में एकता है। भाजपा संविधान का कुछ भी नहीं कर पाएगी। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने मिलकर छत्तीसगढ़ की धरती पर सामाजिक न्याय की हत्या की, छत्तीसगढ़ में रिजर्वेशन बिल पर तक राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं किया।

भाजपा जातीय डेटा कलेक्शन से क्यों घबरा रही?

भाजपा जाति जनगणना क्यों नहीं कर रही। भाजपा जातीय डेटा कलेक्शन से क्यों घबरा रही है, पीएम कभी खुद को पिछड़े वर्ग का बताते हैं कभी कहते हैं कि देश में केवल दो ही वर्ग है एक अमीर एक गरीब। मतबल साफ़ है कि ये समय अनुसार अपने बयान बदल लेते हैं।