महासमुंद : देश में प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव जोरों पर है लोगों में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है। इंडी गठबंधन और एनडीए में कांटे की टक्कर है। इसी परिपेक्ष में दूसरे चरण के मतदान में छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीट राजनांदगांव कांकेर और महासमुंद में मतदान आज दिनांक 26 अप्रैल 2024 को हो रहा है। मतदान का उत्साह लोगों में इतना जबरदस्त दिखाई दे रहा है कि सुबह 8:00 बजे ही मतदान केदो में भारी भीड़ नजर आ रही है। लोग मतदान के प्रति उत्साहित नजर रहे हैं।
लोगों से पूछे जाने पर कि वह किन महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकास और राष्ट्रवाद उनकी मूल अवधारणा है, जिस पर वह मतदान कर रहे हैं देखा जाए तो लगभग सभी मतदान केदो में गर्मी को देखते हुए लोग सुबह-सुबह आकर मतदान करना चाह रहे हैं। लोगों में भीषण गर्मी का भी खौफ भी नहीं है और लाइन लगा कर मतदान कर रहे हैं। अगर देखा जाए तो महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है और महिलाओं की भीड़ मतदान केदो में बहुत ज्यादा दिखाई दे रही है। महिलाओं से पूछे जाने पर कैमरे के सामने न कहकर महिला प्रत्याशी होने और महतारी वंदन योजना का लाभ जो मिल रहा है उसको जीत का आधार बता रही है। जबकि कुछ महिलाएं कांग्रेस की न्याय योजना की ओर अपना रुझान दिखा रही है खैर यह तो भविष्य के गर्भ में है।