Home छत्तीसगढ़ चलती कार में अचानक लगी आग, लोगों ने मुश्किल से बचाई जान

चलती कार में अचानक लगी आग, लोगों ने मुश्किल से बचाई जान

15
0

बलौदाबाजार  : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम अमेरा में सड़क पर चल रही कार में अचानक आग लग गई. इसके बाद कार पूरी धूं-धूं कर जल गई. किसी तरह कार सवार लोगों ने आनन-फानन में बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. मामला पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेरा का है.

जानकारी के मुताबिक, यह कार बलौदाबाजार के अंबुजा कालोनी निवासी परमानंद वर्मा की है जो कि अपने परिवार के साथ रायपुर खरीदारी कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान कार में आग लगी है. कार मालिक परमानंद वर्मा ने बताया कि उनकी कार के पीछे आ रहे एक वाहन चालाक ने कार से धुंआ निकलते देख उन्हें आग लगने की जानकारी दी. इसके बाद कार रोकी और सभी लोग बाहर निकले. परमानंद वर्मा  बताया कि आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने उनकी मदद की और आग बुझाई। पलारी पुलिस मामले की जांच में जांच कर रही है.