रायगढ़ : घरघोड़ा मुस्कूल बहिरकेला में हुआ ख्यालय अंतर्गत दिनांक / 30/04/2024 को शासकीय हाईस्कूल ग्राम बहिरकेला में विकास खण्ड स्तरीय शिक्षक-विद्यार्थी पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें परीक्षा परिणाम के पश्चात् उत्पन्न तनाव, अवसाद को दूर करने के विषय में चर्चा किया गया। आज के कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुन्दरमणी कोध एवं BRC कार्यालय से अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित हुए। शाला परिवार की ओर से शाला प्रबंध समिति के सदस्य अभिभावक गण शिक्षा विद , गांव के नागरिकगण, संकुल शैक्षिक समन्नयक व विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित हुए।
आज के कार्यक्रम BEO सर द्वारा बच्चो को तनाव मुक्त रहने के लिए विस्तारपूर्वक सुझाव दिए व प्रेरित किया। उसके पश्चात अभिभावकगण व शाला के शिक्षकों द्वारा भी पालकों को जागरूक किया गया व सकारात्मक माहौल निर्मित कर तनाव मुक्त रहने हेतु विविध टीप्स बच्चों को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों द्वारा उपस्थित सभी नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदान अनिवार्य रूप से करने हेतु शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्याख्याता प्रभावती तिर्की द्वारा किया। किया गया। इस प्रकार कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।




