Home छत्तीसगढ़ लोकतंत्र सेनानियों ( मीसाबंदियो)का संगठन शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर...

लोकतंत्र सेनानियों ( मीसाबंदियो)का संगठन शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर धन्यवाद आभार ज्ञापित किया

11
0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अभिनव प्रयास आपतकाल के दौरान मीसा के तहत निरुद्ध रहे विभिन्न राजनेताओं छात्र नेताओं पत्रकारिता जगत से जुड़े पत्रकार साथियों के लिए 2008 में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री डाँ. रमन सिंह द्वारा प्रारंभ किये गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि जिसे 2019 से भूतपूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेशबघेल द्वारा हाईकोर्ट के फैसले को नजर अंदाज कर दुर्भाग्यपूर्ण बंद करा दिया गया था, जिसे छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के सराहनीय प्रयास से एरियर्स के साथ नियमित भुगतान के आदेश जारी होने से सैकड़ों उम्रदराज जरा ब्याधि ब्लडप्रेशर सुगर पक्षाघात तथा हृदय रोग की ब्यथा झेल रहे लोकतंत्र सेनानियों के लिए सम्मान निधि संजीवनी का काम आयेगा इस सराहनीय सेवा के लिए लोकतंत्र सेनानियों ( मीसाबंदियो)का संगठन शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर धन्यवाद आभार ज्ञापित किया, अब मीसाबंदियो को सम्मान निधि मिलेगा साय – साय…