छुरा। हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप छुरा का वार्षिक सम्मेलन 9 मई 2024 को मंडी प्रांगण छुरा में संपन्न हुआ। जिसमें छुरा,राजिम, फिंगेश्वर, गरियाबंद और अभनपुर के सदस्य सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में हेल्पिंग ग्रुप के सदस्यों की ओर से प्राप्त सुझावों पर चर्चा की गई।
जिसमें रक्तदान शिविर आयोजन करने, वृक्षारोपण, क्षेत्र की प्रतिभाओं के सम्मान और अन्य विषयों पर चर्चा की गई। वर्तमान में यह ग्रुप गरियाबंद जिले के आर्थिक रूप से असमर्थ गंभीर बीमारी से पीड़ित जरुरतमंदों को उपचार हेतु आंशिक आर्थिक सहयोग राशि प्रदान करता है।इसी तारतम्य में कार्यक्रम में बहेराभांठा निवासी ललित नागेश और कोसमबुडा निवासी अमित कुमार के कीडनी फेल होने पर उपचार हेतु उनके परिजनों को ग्रुप द्वारा क्रमशः बीस-बीस हजार की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप के सचिव अब्दुल रहीम मेमन(लक्की), गरियाबंद ब्लड डोनर ग्रुप प्रमुख विकास पारख, ग्रुप सदस्य कमल कंसारी,डा आनंद गुप्ता, अमिताभ जैन, पुरुषोत्तम साहू, चितरंजन चंद्राकर,संजय महाडिक,हेमंत विश्वकर्मा, पत्रकार कुलेश्वर सिन्हा,हरीश ठक्कर, युसूफ बवानी,रामकरण त्रिवेदी,विजय साहू,भोजराम साहू, चंद्रकुमार ठाकुर, मोहिनी गोस्वामी,मीरा शर्मा,प्रमोद ध्रुव, अखिल चौबे, इमरान अली, पुखराज ठाकुर, नेमीचंद यादव,रुमन साहू, संतराम सिन्हा,विजय कौशिक,हुमन सिन्हा,विमल पुरोहित,सलीम मेमन सहित अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन रीझे यादव टेंगनाबासा द्वारा किया गया।