सारागांव : सारागांव सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में अघोषित रूप से हो रही बिजली कटौती से क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ है। शादी के इस सीजन में बिजली कब आयेगी इसका कोई भरोसा नही और नही ही कोई जानकारी देने वाला है। विद्युत उप संभाग से लोगो को काफी उम्मीदें थी लेकिन जब से विद्युत उप संभाग के दर्जा मिला है कटौती बढ़ गई है। इस उमस भरी गर्मी में भरी दोपहर हो या मध्य रात्रि बिजली कटौती से परेशान है।
आधी रात को बंद, सुबह अपने आप चार्ज
पिछले 15 दिनों से अधिकतर ऑपरेटर द्वारा आधी रात को बिजली बंद कर दी जाती है सुबह बिना समस्या का समाधान किये चार्ज हो जाता है। ऐसा कइयों गांवो के फीडर में देखने को मिल रहा है। जब भी कारण की जानकारी लेने पर ऑपरेटर द्वारा ही खराब मौसम में ऐसा होता है करके जवाब दिया जाता है जबकि अधिकारी आंख मूंदकर ये सब देख रहे है। सारागांव सब स्टेशन केवल ऑपरेटर के भरेसे : सारागांव सब स्टेशन के अंतर्गत आने वालों गांवो के लिये विद्युत जानकारी हेतु सारागांव विद्युत जानकारी करके वाट्सअप ग्रुप बनाया गया हैं जिसमे केवल आपरेटर द्वारा ही अपडेट होता रहता है अधिकारियों को कोई लेना देना नही है।
समस्या होने पर जेई पंकज साव को फोन लगाने से फोन भी नही उठाते ऐसा लगता है ग्रुप बनाकर समस्याओं से निजात पा लिया है।