Home छत्तीसगढ़ भीषण गर्मी में लोग जला रहे पराली, जिला मुख्यालय से सटे हुए...

भीषण गर्मी में लोग जला रहे पराली, जिला मुख्यालय से सटे हुए क्षेत्र में भी कोई जागरूकता नही

10
0

महासमुंद : गर्मी अपने चरम पर है पारा 45 के पार हो रहा है। जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही है फिर भी लोगो में जागरूकता नही है। गरमी के कारण पेड़ सूख रहे है। चिड़िया और जानवर पानी के अभाव में प्यासे हो जा रहे है। यूं तो हमारे अन्नदाता किसान हमेशा अवर्षा और सूखे से जूझते रहते है फिर भी जागरूकता के कमी के चलते रबी फसल के धान कटाई के उपरांत खरीफ की तैयारी के क्रम में खेतों में बची हुई पराली (पैरे का ठूंठ) को जलाकर प्रकृति को भारी नुकसान पहुंचाते है।

महासमुंद जिला मुख्यालय से लगे ग्रामों में धड़ल्ले से पराली जलाने का काम किया जा रहा है। प्रशासन के द्वारा पराली जलाना प्रतिबंधित है लेकिन प्रशासन न तो जागरूकता फैलाने का काम कर रही है न ही कार्यवाही

पराली जलाने से फसल प्रक्रिया में बहुत नुकसान हो रहा है। जैसे की खेतों के मित्र कीट जैसे चूहे सांप और नाइट्रोजन रायजोबियम जैसे कीट मर जाते है उसके अतिरिक्त गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। प्रशासन को इस बिंदु पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।