Home छत्तीसगढ़ कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था रायपुर लोकसभा सीट, जानिए हाई-प्रोफाइल...

कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था रायपुर लोकसभा सीट, जानिए हाई-प्रोफाइल सीट का इतिहास

11
0

रायपुर  : छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में भाजपा-कांग्रेस के बीच महामुकाबला देखा जा रहा है। एक तरफ भाजपा ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी चुने हुए खास दिग्गजों को उम्मीदवार बनाया।

रायपुर लोकसभा सीट में भाजपा से वर्तमान मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल उम्मीदवार है, तो दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मैदान में उतरे है।

कभी कांग्रेस का गढ़ था रायपुर लोकसभा सीट
रायपुर लोकसभा सीट कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, लेकिन अब भाजपा का दबदबा है। मिनीमाता 1952, 1957, 1962, 1967 और 1971 में कांग्रेस पार्टी की टिकट से अलग-अलग सीटों लोकसभा सदस्य चुनी गई थीं।

रायपुर लोकसभा सीट के चुनावी इतिहास पर गौर करें तो 1951 से अब तक 17 बार हुए चुनाव में आठ बार मतदाताओं ने कांग्रेस को चुना। कांग्रेस की लगातार जीत को पुरुषोत्तम कौशिक ने 1977 में तोड़ा था।

कब-कब किसने जीता रायपुर का चुनावी रण

1952-भूपेन्द्र नाथ मिश्रा- कांग्रेस

1957- बीरेंद्र बहादुर सिंह- कांग्रेस

1962-केशर कुमारी देवी -कांग्रेस

1967- लखन लाल गुप्ता -कांग्रेस

1971- विद्याचरण शुक्ल- कांग्रेस

1977- पुरुषोत्तम कौशिक- जनता पार्टी

1980- केयूर भूषण-कांग्रेस

1984- केयूर भूषण-कांग्रेस

1989- रमेश बैस- बीजेपी

1991- विद्याचरण शुक्ल-कांग्रेस

1996- रमेश बैस- भाजपा

1998- रमेश बैस- भाजपा

1999 -रमेश बैस- भाजपा

2004 -रमेश बैस- भाजपा

2009 -रमेश बैस- भाजपा

2014 – रमेश बैस- भाजपा

2019 -सुनील कुमार सोनी- भाजपा