Home छत्तीसगढ़ बैल को मारकर मांस खाने वाले तीन गिरफ्तार….

बैल को मारकर मांस खाने वाले तीन गिरफ्तार….

12
0

 

बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम भिलाई खुर्द में बैल को मार कर उसका मांस खाने वाले गांव के ही मानसाय पहाड़ी कोरवा (45) , रामनिवास पहाड़ी कोरवा (37) तथा बुटुल पहाड़ी (50 ) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।ग्राम बादा निवासी सोहरा पहाड़ी कोरवा का 18 मई 2024 को एक बैल गुम हो गया था। बाद में पता चला कि ग्राम भिलाईखुर्द के मानसाय पहाड़ी कोरवा, रामनिवास पहाड़ी कोरवा, बुटुल पहाड़ी कोरवा ने बैल को मारकर उसका मांस सेवन किया है।

उसने पुलिस से घटना की शिकायत की थी। चौकी प्रभारी बरियों उप निरीक्षक सुभाष कुजूर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों को घेराबंदी कर पकड़ा।घटना में प्रयुक्त टांगी, गड़ासा, छुरी को आरोपितों से बरामद किया गया। गोवंश की हत्या पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष कुजूर, एएसआई कृपा निधान पाण्डेय, मुन्ना राम टोप्पो, प्रधान आरक्षक, अजय किस्पोट्टा, प्रदीप यादव, नागेन्द्र पाण्डेय, विजय गुप्ता, आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, रंजीत गुप्ता, राजू कुजूर, सैनिक लक्ष्मण यादव, ज्ञानचंद प्रजापति, अर्जित प्रधान शामिल रहे।