Home छत्तीसगढ़ संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

15
0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा  : नगर लखनपुर में बीते दिन मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के बाद आज 25 सितम्बर दिन बुधवार को प्राचीन स्वयं -भू-शिव मंदिर प्रांगण में भगवान विष्णु के अवतारो और उनके चरित्रों का वर्णन करने का सिलसिला आरंभ हुआ जो सात दिनों तक चलता रहेगा। श्रीमद्भागवत कथा के शुरू दिन भूमिका बांधते हुए बाल व्यास पंडित विवेक जी महाराज ने भगवान के अवतारों तथा धार्मिक गुण रहस्यों के बारे मे दर्शक दीर्घा में बैठे श्रद्धालु श्रोताओं को समझाया तथा श्रीमद्भागवत पुराण के महत्व के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिये। भागवत कथा का सिलसिला जारी है। कथा सुनने भक्तो की भीड़ लगी रही ।