रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा:थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरीकला में युवक अजय मिर्रेआ0 जगरनाथ मिर्चें उम्र 22 वर्ष ने 28 सितम्बर की दोपहर तकरीबन 12 बजे अपने ही घर के मयार में नायलॉन रस्सी से फांसी लगाकर खुद कुशी कर लिया। घर के लोग बाड़ी में उड़द उखाड़ने गये थे। छोटा भाई मुकेश मिर्रे जब खाना खाने आया तो युवक को फांसी पर लटकते देखा। हादसे की इतिला थाने में दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक नशा करने का आदी था। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया है.




