Home बस्तर उत्तर बस्तर कांकेर में विजय दिवस मनाया गया

उत्तर बस्तर कांकेर में विजय दिवस मनाया गया

80
0

उत्तर बस्तर कांकेर, 16 दिसम्बर | Vijay Diwash : जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय कांकेर के कर्मचारियों और जिले के भूतपूर्व सैनिकों द्वारा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रांगण में विजय दिवस मनाया गया।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल उदया कुमार टी (सेवानिवृत्त) ने बताया कि 16 दिसम्बर का दिन सैनिकों के शौर्य को सलाम करने का दिन है। पूरे देश में 16 दिसम्बर को (Vijay Diwash) विजय दिवस मनाया जाता है।

इसी दिन 1971 में भारत ने पाकिस्तान पर (Vijay Diwash) विजय प्राप्त करके जो आज के बांग्लादेश को आजाद कराया गया।

इस ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर देशवासी के मन को उमंग से भर देती है। विजय दिवस वीरता और शौर्य की मिसाल है।