Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर के लखनपुर प्रथम आगमन...

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर के लखनपुर प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ किया आत्मीय स्वागत

7
0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा  : छग सरकार द्वारा राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष की कमान अंबिकापुर नगर निगम के पार्षद विश्व विजय सिंह तोमर को सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के 30 सितम्बर दिन सोमवार को सरगुजा के लखनपुर प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ आतिशबाजी करते हुए आत्मीय स्वागत किया । छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के निवास लखनपुर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर विषय वार आपसी चर्चा हुई अधिक से अधिक भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया । छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष सिंह का काफिला लखनपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना हुआ।

इस दौरान एनएच 130 लखनपुर मुख्य मार्ग में जाम की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान लुन्डरा विधायक प्रबोध मिंज, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, नीरज अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ,राकेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, कुन्नी भाजपा मंडल पूर्वी अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव युवा मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुन्नी पूर्वी कपिल राजवाड़े तथा महामंत्री विक्रम सिंह तबरेज आलम,सहदुल खान,सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।