Home छत्तीसगढ़ स्वच्छता प्रतियोगिता में कस्तूरबा के बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

स्वच्छता प्रतियोगिता में कस्तूरबा के बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

10
0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा  : 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय विद्यालयीन स्वच्छता प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रजपुरीकला लखनपुर के छात्राओं ने नृत्य एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेकर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक का नाम रोशन किया है।

इसके अलावा 3R पद्धति पर आधारित वेस्ट टू आर्ट कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिला पंचायत कार्यालय के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन संकुल से ब्लॉक तथा जिला स्तर पर आयोजित की गई थी।जिसमें कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्राओं ने कई विधाओं में अपनी प्रस्तुति देकर तीन विधाओं में जीत का परचम लहराते हुए अपनी दबदबा कायम रखा। कस्तूरबा के छात्राओं ने वेस्ट टू आर्ट से बने श्री गणेश जी के प्रतिमा को उपहार स्वरूप जिला कलेक्टर को भेंट किया। कस्तूरबा की छात्राओं के इस कामयाबी के पीछे अधीक्षिका श्रीमती अनुराधा सिंह एवं समस्त शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन तथा योगदान रहा है।