Home छत्तीसगढ़ श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के दौरान श्रोता महिलाओं के गले से सोने का...

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के दौरान श्रोता महिलाओं के गले से सोने का चैन मंगलसूत्र चोरी करने के जुर्म में नौ आरोपी गिरफ्तार कब्जे से दो नग चार पहिया वाहन भी जप्त

13
0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा  : नगर के प्राचीन स्वयं-भू -शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनने पहुंची पांच महिलाओं के गले से सोने के चैन और मंगलसूत्र चोरी करने के जुर्म में लखनपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला पुरुष सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो स्विफ्ट कार वाहन को भी जप्त किया है।
इस चोरी कांड के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रार्थी निर्मल वर्मा पति स्वर्गीय अनिल वर्मा उम्र लगभग 63 वर्ष वार्ड क्रमांक 6 लखनपुर निवासी ने थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया की 27 सितंबर 2024 की शाम भागवत कथा सुनने अपने परिचित खुशबू साहू और परमेश्वरी साहू के साथ गई थी । कथा समापन उपरान्त प्रसाद वितरण के दौरान भीड़ होने के कारण खुशबू साहू, परमेश्वरी साहू, श्रीमती संतोषी देवी, श्रीमती किरण अग्रवाल और प्रार्थी के गले से सोने के चैन और मंगलसूत्र को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया। पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए मामले को विवेचना में लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही महिलाओं के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया जिसमें दो संदेही महिलाओं की सूचना मूखबीर के जरिए पुलिस को मिली पुलिस ने दो महिलाओं को अकलतरा थाने में तलब किया संदेही दोनों महिलाओं ने अपना नाम रेनू धमदे और मंजू परहोले निवासी पीपर सत्ती बताया।

गवाहों के अनुसार पीपर सत्ती के और दूसरे महिलाओं की भी पहचान किया गया सभी संदेहियो को थाना अकलतरा तलब किया जाकर घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की गई। सभी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी महिला रेनू पति महादेव धमदे 45 वर्ष ,मंजू बाई पति कन्हैयालाल उम्र 47 वर्ष, किरण पति ममता डेढे 30 वर्ष,हसीना बाई पति नारायन उम्र 60 वर्ष, चिरैया बाई पति अजय कुमार पुरहो 37 वर्ष ,सुनीता बाई पति पुत्तम कुमार 42 वर्ष पुत्तम कुमार पिता राजीव राव 45 वर्ष, संजू बाई पति नंदलाल 50 वर्ष, उषा हतागिले पति स्व0 गौकरण 35 वर्ष निवासी पीपरसत्ती थाना अकलतरा जिला जांजगीर चापा निवासियों को धारा 303(2)61 238 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया साथ ही आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक सीजी 11 बीके 7505, सीजी 11bh 0428 कार वाहन को जप्त किया है।आरोपियों के द्वारा जेवरात को बिक्री कर दिया गया था बेचे गए रकम में से ₹2500 गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। इस पूरे कार्यवाही में लखनपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह प्रधान रक्षक रवि सिंह ,प्रवीण चंद्र तिवारी, गणेश कदम ,आरक्षक दशरथ राजवाड़े ,जितेंद्र शांडिल्य, उमाशंकर साहू ,जानकी राजवाड़े महिला आरक्षक मनिता तिग्गा, प्रियंका सक्रिय रहे है।