Home छत्तीसगढ़ अंधेरे के साये में जीवन बसर करने मजबूर ग्राम तूरगा वासी

अंधेरे के साये में जीवन बसर करने मजबूर ग्राम तूरगा वासी

11
0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : लखनपुर क्षेत्र वनांचल ग्राम पंचायत चौड़ेया के आश्रित तूरगा पारा में एक सप्ताह से लाइट नहीं होने से ग्रामीण अंधेर के साये में जीवन बसर करने मजबूर हैं। बसाहट के लोगो की मानें तो तुरगा पारा में सप्ताह भर से ट्रांसफार्मर खराब हो जाने कारण बीजली सप्लाई ठप्प है। विद्युत विभाग के जानकारी में होने के बाद भी खराब ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया है जिससे मुहल्ले में रहने वाले लोगों को बरसात के सीजन में सांप बिच्छू का डर सताने लगा है ट्रांसफार्मर खराब होने से मुहल्ला अंधेरे में डूबा हुआ है। बस्ती के दुहन मांझी सुखनंदन बघेल राम मांझी धनीराम पडो करीलाल पडो सुखराम पडो बालेश्वर यादव जयप्रकाश उरांव भीम बसोड बालकिशन यादव ने विभाग से ट्रांसफार्मर बदले जाने का मांग किया है।