Home छत्तीसगढ़ शक्ति के भक्ति में डूबा नगर लखनपुर – बस स्टैड दुर्गा मंडप...

शक्ति के भक्ति में डूबा नगर लखनपुर – बस स्टैड दुर्गा मंडप में गरबा नृत्य का आयोजन

10
0

मुन्ना पांडेय, लखनपुर सरगुजा :शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र के मौके पर नगर लखनपुर सहित आसपास के शक्ति पीठों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ नजर आने लगी है। प्राचीन महामाया मंदिर भवानी मंदिर बाजार पारा दुर्गा मंडप बस स्टैंड नवचेतना दुर्गा मंडप में सुबह-शाम होने वाले आरती में लोगों की अपार भीड़ नित्य प्रति उमड़ने लगी है। आरती के बाद माता दरबार में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित की जा रही है। साथ ही भंडारे का दरवाजा खुला है। रोज श्रद्धालुओं को भंडारा प्रसाद खिलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज 10 अक्टूबर दिन गुरुवार की शाम बस स्टैंड दुर्गा मंडप प्रांगण में गरबा नृत्य का आयोजन हुआ जिसमें नगर लखनपुर के बालिकाओं ने भाग लेकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता दरबार मेंबालिकाओं का मोहक गरबा नृत्य देखने बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग दूर दराज से आये लोग उपस्थित रहे। इसी कड़ी में आज रात्रि एक शाम माता के नाम भक्ति गीत संगीत से लबरेज जगराता कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है जिसमें बाहर से आये गायक कलाकारों द्वारा जसगीत देवी भजन की प्रस्तुति दी जायेगी ।भजन संध्या रतजगा कार्यक्रम की मुनादी नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में करा दिया गया है। हर तरफ भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।