रिपोर्ट मुन्ना पांडेय,सरगुजा : रियासत काल से लखनपुर में एक रोज बाद विजयादशमी दशहरा पर्व मनाये जाने की परम्परा रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दिन रविवार को नगर में दशहरा मनाया जायेगा। सत्य पर असत्य के विजय तथा बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक रावण दहन किया जाना विजयादशमी पर्व का अहम पहलू है। मौजूदा समय में साक्षरता मिनी स्टेडियम में रावण दहन किये जाने की तैयारी की जा रही है। कारीगरों द्वारा विशालकाय रावण के पुतले को बना कर अंतिम रूप दिया जा रहा है।
रावण दहन कार्यक्रम के लिए समिति की भी गठन की गई है।रावण दहन के दौरान मैदान में होने वाले बेहिसाब लोगों की भीड़ के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। अतीत में अनेक रावण जलाये गये वर्तमान में एक रावण और जलेगा। बुरे विचार रूपी रावण जले ना जले पुतला जरूर जलता रहेगा।