Home छत्तीसगढ़ सुहाग रक्षा के लिए सुहागिन महिलाओं ने किये करवा चौथ व्रत

सुहाग रक्षा के लिए सुहागिन महिलाओं ने किये करवा चौथ व्रत

6
0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : नगर लखनपुर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में 20अकटूबर दिन रविवार को सुहागवती महिलाओं ने अपने सुहाग (पति) के दिर्घायु होने की कामना से करवा चौथ का निर्जला व्रत किया।यह व्रत सुहागवती स्त्रियां कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष चन्द्रोदय चतुर्थी तिथि को पति के दीर्घजीवी होने की अभिलाषा के साथ करतीं हैं।यह व्रत अति प्राचीन है। धर्म शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि इस व्रत का प्रचलन द्वापर युग से भी पूर्व का है।यह व्रत सौभाग्य वती महिलाओं के लिए उत्तम माना गया है।कहा जाता है इस व्रत को महाभारत काल में पांडवो की पत्नी महारानी द्रौपदी ने किया था।

सदियों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए व्रतधारी महिलाओं ने श्री गणेश, गौरी शंकर करवा अन्य देवी देवताओं के विधिवत पूजन कर धर्म ग्रंथ में वर्णित सात भाईयों की एक बहन, भगवान श्री कृष्ण द्वारा द्रोपदी को बताये करवा चौथ के महिमा पर आधारित कथा के साथ अन्य दूसरे संबंधित कहानी सुने तथा पूरे आस्था के साथ निर्जला व्रत का पालन करते हुए चन्द्रमा को अर्ध्य देकर छलनी से पति का चेहरा देख पति के हाथों पानी पीकर पारण किये। साथ ही अपने सुहाग रक्षा के लिए देवी देवताओं से प्रार्थना किये।इस तरह से चन्द्रोदय चतुर्थी में सुहागवती महिलाओं द्वारा पूरे विधि-विधान से करवा चौथ का व्रत किया गया।