Home छत्तीसगढ़ विधायक अग्रवाल ने निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन

विधायक अग्रवाल ने निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन

11
0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 01एव02 में 37 लाख तथा 15 लाख रुपये लागत से बीटी सड़क एवं चिरला घाट में 44.26 लाख से होने वाले पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन 24 अक्टूबर दिन गुरुवार को अम्बिकापुर विधायक माननीय राजेश अग्रवाल ने पंडित पुजारियों के मुखारविंद से उच्चरित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से किया।

दौरान भूमि पूजन के पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत सिंह देव, मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू , न.पं उपाध्यक्ष राम नारायण दुबे , बृजकिशोर पांडेय राजेंद्र जायसवाल, पूर्व नपं अध्यक्ष मेघनाथ खलखो, वार्ड पार्षद श्रीमती उर्मिला खलखो अमीत बारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी विद्या सागर चौधरी,एवं समस्त पार्षद एव नगरवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे।