रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जूनाडीह में बीते 25 अक्टूबर की रात एक सुने मकान से अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात अन्य सामान ले उड़े।हुये चोरी वारदात की इतिला लखनपुर थाने में दी गई । सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घरवालों के घर में नहीं होने कारण बिना जांच पड़ताल किये बैरंग थाने वापस लौट गई ।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जूनाडीह निवासी यूनुस खान के घर से सभी लोग बिहार शादी में शामिल होने गए हुये थे 25 व 26 अक्टूबर के दरम्यानी रात अज्ञात चोर लोहे के रॉड से घर का चैनल हुंडी तोड़ अंदर घुसे अलमारी और पेटी में रखें सोने के जेवरात सहित अन्य सामानों को चोरी कर ले गये। घर अंदर के सामानों को तीतर बीतर कर दिया।

जेवरात रखे डिब्बें तथा कंबल पैकेट को घर के बगल में फेंक कर चले गए 26 अक्टूबर दिन शनिवार की सुबह आस-पड़ोस के लोगों को जानकारी होने पर लखनपुर थाने और घरवालों को चोरी घटना के बारे में सूचना दी गई। गौरतलब है कि लखनपुर क्षेत्र में लगातार चोरियां होने के मामले सामने आ रहे हैं। जिसे लेकर क्षेत्रवासी काफी आतंकित एवं भयभीत हैं। क्षेत्र में हो रहे लगातार चोरी जैसे अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम नजर आ रही है। जनचर्चा का विषय बना हुआ है।
स्थानीय स्तर में बाहरी अजनबी व्यक्ति किराये के मकान में निवास कर रहे हैं पुलिस के पास इन बाहरी व्यक्तियों की कोई प्रमाणिक जानकारी नहीं है। पूर्व में हुये चोरी अपराध में संलिप्त अज्ञात चोर पुलिस पकड से कोसों दूर है।चोरी जैसे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस काफी हद तक नाकाम रही है। बढ़ते चोरी अपराध को रोकने पुलिस अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठा पाई है।। अब देखने वाली बात होगी कि चोरी घटनाओं पर पुलिस कब तक अंकुश लगा पाती है या फिर चोरीयो का सिलसिला बदस्तूर यूं ही जारी रहेगा।




