Home छत्तीसगढ़ आमने-सामने मोटर सायकल सवार टकराये दोनों बाल बाल बचे

आमने-सामने मोटर सायकल सवार टकराये दोनों बाल बाल बचे

14
0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा  : सड़क क्या बनी ! दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग में आये दिन कोई न कोई छोटी बड़ी दुर्घटनाए होने लगी है। इसी कड़ी में आज 26 अक्टूबर शनिवार की शाम तकरीबन 6.30 बजे मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीजेड 2744 एवं सीजी 15 डी टी 2052 के सवार दैनिक गुदड़ी बाजार के समीप पखना तालाब किनारे बन रहे दुकानो के पास आमने-सामने से टकरा गये टक्कर जबरदस्त थी दोनों मोटरसाइकिलो के सामने हेडलाईट शीशे आदि के परखच्चे उड़ गए।

दरअसल मोटरसाइकिल सवार इन्द्र देव गुप्ता निवासी नपं लखनपुर अपने घर से बस स्टैंड की ओर से निकला था तथा अमीत यादव निवासी ग्राम तूंगा बस स्टैंड से पेट्रोल टंकी तरफ़ रफ्तार से जा रहा था तभी दोनों मोटरसाइकिल सवारों ने एक दूसरे को टक्कर मार दी। जाहिर है कि दोनों के मोटरसाइकिल क्षति ग्रस्त हो गये। इन्द्र देव गुप्ता के सीने में अंदरूनी चोट लगने कारण तत्काल नीजी वाहन से अम्बिकापुर ले जाया गया। वहीं अमीत यादव सलामत रहा। प्रत्येक्ष दर्शियों ने थाने में तथा एम्बुलेंस 108 को सूचना दी लेकिन कोई भी विभाग घटनास्थल पर समय में नहीं पहुंच पाई। नगर वासियों के बीच पुलिस के उदासीन कार्यशैली को लेकर चर्चाएं होती रही। उपस्थित लोगों ने बताया दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।