रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : बेहिसाब कटते जंगलो के कारण हाथी ही नहीं अपितु दूसरे वन्य प्राणी भी अपने वादी से भटक कर गांव कस्बों की ओर आशियाना ढूंढते नजर आ रहे हैं। लेकिन दुनिया के खुदगर्ज इन्सान इन बेजुबान जानवरों को फकत मनोरंजन शय के अलावा कुछ नहीं समझते। जंगलों से भटक कर जंगली जानवर इन्सानों के बस्ती के ओर आने लगे हैं ऐसा ही एक मंजर बीते 4 नवम्बर को ग्राम कुंवरपुर के बसाहट में नज़र आया एक जंगली बंदर अपने सजातिये झुंड से बिछड़ कर ठिकाने तथा भोजन के तलाश में गांव में पहुंच गया जहां लोग तमाशबीन बने बंदर के इस मकान से उस मकान तक उछल कूद करते तमाशा देखने लगे। लोगों की भीड़ देख बंदर भी हैरत में पड़ गया । और किसी तरह गांव से लगे जंगल की ओर चला गया।




