Home छत्तीसगढ़ सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर के मौजूदगी में 350 किविन्टल धान खरीदी के...

सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर के मौजूदगी में 350 किविन्टल धान खरीदी के साथ हुई बोहनी

12
0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर खरीफ़ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का श्रीगणेश आज 14 नवम्बर दिन गुरुवार से हो गई है। ब्लाक क्षेत्र आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा बनाये गये सभी धान उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से धान खरीद किये जाने कवायद शुरू हो गई है। ग्राम जमगला धान खरीद केंद्र में सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर के मौजूदगी में बाकायदा तौलकाटे की पूजा अर्चना कर काटे गये टोकन के आधार पर 02 किसानो से 350 किविन्टल धान खरीदकर श्रीगणेश किया गया। दौरान धान खरीदी के जिला प्रशासन से डीएमओ अरूण विश्वकर्मा, खाद्य अधिकारी चित्रकांत धुर्वे,सहायक खाद्य अधिकारी रोशन गुप्ता,जे0 आर0 भगत, तहसीलदार अंकिता पटेल, खाद्य निरीक्षक शिवकुमार मिश्र, पूर्व सरगुजा सांसद कमलभान सिंह,मदन राजवाड़े, कामेन्द्र राजवाड़े, मुनेश्वर राजवाड़े, महेश्वर राजवाड़े समिति प्रबंधक नासीर ख़ान आरिफ खान, अभिषेक राजवाड़े सहित धान बेचने आये किसान हाजिर रहे। जमगला समिति में 1852 पंजीकृत किसान है। नया बारदाना 81 हजार तथा पीडीएस से प्राप्त 10 हजार बार दाने उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। इसी कड़ी में लखनपुर समिति में कुल 1702 पंजीकृत किसान है । नया बारदाना 79075 एवं पीडीएस से पुरानी बारदाना उपलब्ध होने की जानकारी समिति प्रबंधक चन्द्र प्रताप सिंह एवं मो0समीम खान ने दिये है। साथ ही शासन प्रशासन के द्वारा निर्धारित सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखी गई है।

दूरस्थ वनांचल उपार्जन केंद्र ग्राम कुन्नी तथा उप खरीद केंद्र लोसगा दोनों को मिलाकर पंजीकृत कृषकों की संख्या 2565 है तथा वारदाना नया 77500 पीडीएस से प्राप्त 15 हजार उपलब्ध है।जिसकी जानकारी समिति प्रबंधक घनश्याम प्रजापति ने दिया है। पहले दिन खरीदी नील रही है।
ग्राम पुहपुटरा उपार्जन केंद्र में कुल 14 सौ पंजीकृत किसान है समिति को 40500 हजार नया तथा पीडीएस से 6 हजार वारदाना प्राप्त है। पहले दिन खरीदी नहीं हुई है।ग्राम लहपटरा समिति में कुल 17 सौ पंजीकृत किसान दर्ज है 40 हजार नए तथा 9 हजार पीडीएस से पुराने वारदने उपलब्ध है। उपार्जन केंद्र में पहले दिन खरीदी नहीं हुई।इसी तरह ग्राम चांदो समिति ने कुल 1432 पंजीकृत किसान दर्ज है 74500 नया एवं 10300 पुराना वारदाना राशन दुकानो समिति को प्राप्त हुये हैं। पहले दिन खरीदी नहीं हुई है।

ग्राम अमलभिठ्ठी समिति में कुल 1321 पंजीकृत किसान दर्ज है। समिति को 67 हजार नया तथा पीडीएस से 5 हजार वारदाना मिले हैं। समिति प्रबंधक मतलूब हैदर ने बताया 19 नवम्बर का टोकन कटा है। प्रथम दिन खरीदी नील रही है। बनाये गये समितियों के फेहरिस्त में ग्राम निम्हा समिति में पंजीकृत किसानों की दर्ज संख्या 1153 है।समिति को 37500 नया तथा 10500 पुराने वारदाना प्राप्त हुई है। धान आवक नहीं होने कारण पहले दिन खरीदी शून्य रहा। समिति प्रबंधकों ने बताया कि क्षेत्र में धान मिसाई का कार्य चल रहा है जिसके चलते उपार्जन केन्द्रों में पहले दिन की खरीदी प्रभावित रहा हुआ है। आगामी दिनों में धान की आवक काफी हदतक बढ़ जायेगी। किसानों की सुविधा के मद्देनजर सभी समितियों में बेहतर इंतजामात किये गये हैं। ताकि कोई शिकवा शिकायत न हो। बहरहाल समितियों में धान खरीदी शुरू हो गई।