Home मनोरंजन दीपिका पादुकोण के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है सलमान खान...

दीपिका पादुकोण के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है सलमान खान की ये को-स्टार

16
0

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिलहाल नंबर 1 की कुर्सी पर दीपिका पादुकोण का कब्जा है. उन्होंने नंबर 1 की कुर्सी को हासिल करने के लिए एक के बाद एक 3 ऐसी फिल्में सिनेमाघरों में परोसीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 1000-1000 करोड़ की कमाई कर डाली. इस लिस्ट में पठान, जवान और कल्कि 2898 एडी का नाम शामिल हैं. बैक-टू-बैक 3-3 ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद दीपिका पादुकोण की बराबरी कर पाना आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के लिए मुश्किल होता जा रहा था, लेकिन अब रश्मिका मंदाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी हैं.