वैलेंटाइन वीक चल रहा है और प्रेम के इस सप्ताह में फूलों का काफी महत्व होता है। खासतौर पर लोग प्रेम के फूल के रूप में गुलाब को तवज्जो देते हैं लेकिन आज हम आपको दुनिया के पांच सबसे महंगे फूलों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें पाना हर कोई चाहता है।
आपने दुनिया की एक से बढ़ कर एक मंहगी चीजों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको दुनिया के महंगे फूलों के बारे में बताएंगे।
इस गुलाब के फूल को जूलियट रोज के नाम से जानते हैं। पहला जूलियट रोज 15 साल की मेहनत के बाद उगा था। इसकी कीमत करीब 130 करोड़ रुपये (15.8 मिलियन डॉलर) थी।
शेनजेड नांगके ऑर्चिड (Shenzhen Nongke Orchid) दुनिया का सबसे महंगा फूल माना जाता है। साल 2005 में इसकी कीमत लगभग 86 लाख रुपये थी।
सैफरन क्रोकस (Saffron Crocus) दुनिया के सबसे महंगे भूलों की लिस्ट में है। इस वक्त बाजार में इसकी कीमत 2 लाख रुपये किलो के आसपास है।
श्रीलंका में इस फूल को काडूपुल के नाम से जाना जाता है। यह सिर्फ कुछ ही घंटों के लिए खिलता है और काफी महंगा माना जाता है।
ट्यूलिप की गिनती महंगे फूलों में होती है। पहले इसकी कीमत काफी थी लेकिन कश्मीर में इसकी खेती में इजाफा हुआ तो इसे खरीदना आसान हुआ।
गार्डेनिया फूल भी काफी महंगा है। शादियों के सीजन में इस फूल की मांग बहुत अधिक होती है। एक फूल की कीमत लगभग 1000-1600 रुपये के बीच होती है।




