Noise Master Buds के स्पेसिफिकेशन्सNoise Master Buds 12.4mm टाइटेनियम ड्राइवर्स, Bose-ट्यून्ड ऑडियो से लैस हैं और 49dB तक ANC सपोर्ट करते हैं। ईयरबड्स ट्रांसपेरेंसी मोड भी ऑफर करते हैं और इन-ईयर डिज़ाइन के साथ आते हैं। ये इंटरचेंजेबल ईयर टिप्स के साथ आते हैं। ईयरफोन्स में एनवायर्नमेंटल नॉइज़ कैंसिलेशन (ENC) सपोर्ट वाला सिक्स-माइक सिस्टम है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये क्लीयर वॉयस कॉल्स में मदद करेगा।
Noise ने कंफर्म किया कि लॉन्च किए गए नए Master Buds LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक सपोर्ट करते हैं, जो हाई-रेजोल्यूशन ब्लूटूथ ऑडियो स्ट्रीमिंग की अनुमति देता है। ईयरफोन्स डुअल कनेक्टिविटी, गूगल फास्ट पेयर, फाइंड माय डिवाइस, स्पेशियल ऑडियो विदाउट हेड ट्रैकिंग और इन-ईयर डिटेक्शन को भी सपोर्ट करते हैं। ये NoiseFit ऐप के साथ भी कंपैटिबल हैं।
Noise Master Buds के बारे में दावा किया गया है कि ये केस के साथ ANC ऑफ होने पर 44 घंटे तक और ANC के साथ 34 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम ऑफर करते हैं। दावा किया गया है कि ईयरफोन्स ANC ऑन के साथ 4.5 और ANC के बिना 6 घंटे तक चलते हैं। ये भी दावा किया गया है कि बड्स को 10 मिनट के क्विक चार्ज से छह घंटे तक चलाया जा सकता है।
Noise Master Buds का चार्जिंग केस USB टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है।केस एक विनाइल रिकॉर्ड जैसा दिखता है। इसमें 2PM का एक लाइट बार है। लाइट बार को एक विनाइल रिकॉर्ड नीडल की तरह पोजिशन किया गया है।। हर ईयरबड का वजन 4.2 ग्राम है, जबकि केस का वजन 40 ग्राम है।