देशभर में रामनवमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में रामनवमी के मौके पर विशेष पूजा और आरती हो रही है। सुबह से ही देश भर के मंदिरों में देवी मां के भक्तों की भीड़ लगी है। वहीं भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या भी में रामनवमी को लेकर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है।
अयोध्या में रामलला का सूर्यतिलक हुआ। सूर्यदेव की किरणें 4 मिनट तक भगवान राम का तिलक करेंगी। रामनवमी के मौके पर राम मंदिर को फूलों से सजाया गया है। बड़ी संख्या में भक्त रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।