Home व्यापार 2025 Hero Splendor Plus के 5 शानदार फीचर्स, जो इसे बनाते हैं...

2025 Hero Splendor Plus के 5 शानदार फीचर्स, जो इसे बनाते हैं बेजोड़

6
0
 भारतीय बाजार मे सबसे ज्यादा बिकने वाली और सबसे ज्यादा पॉपुलर मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस कोइ एक अपडेट मिला है। इस अपडेट के बाद यह और भी ज्यादा बेहतरीन हो गई है। इसका इंज अब पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर हो गई है। यह बाइक कई वेरिएंट में ऑफर की जाती है। आइए जानते हैं 2025 Hero Splendor Plus की 5 सबसे खास बातें, जिसे आपको खरीदने से पहले जानना चाहिए।
1. कीमत

मोटरसाइकिल OBD-2B वेरिएंट कीमत (रुपये में)
2025 Hero Splendor Plus Splendor Plus Drum Brake 78,926
Splendor Plus i3s 80,176
Splendor Plus i3s Black And Accent 80,176
Splendor Plus Xtec Drum 82,751
Splendor Plus Xtec Disc 86,051
Splendor Plus Xtec 2.0 Drum 85,501

2. नया इंजन

2025 हीरो स्प्लेंडर प्लस में अभी भी वही 97.2cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 7.9 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन अब OBD-2B के अनुकूल है। इसके इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।3. अंडरपिनिंग्स

Splendor Plus के सभी वेरिएंट में अंडरपिनिंग्स एक जैसा ही है। इसके दोनों सिरों पर 80-सेक्शन ट्यूबलेस टायर के साथ 18-इंच के अलॉय व्हील मिलता है। टेलिस्कोपिक फोर्क और 5-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर भी पिछले नॉन-OBD-2B मॉडल से लिए गए हैं। दोनों सिरों पर 130 मिमी ड्रम के साथ,एक्सटेक डिस्क को छोड़कर जिसमें 240 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है। यह वेरिएंट 100cc सेगमेंट में एकमात्र बाइक है जिसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है।
4. फीचर्स

  1. 2025 Hero Splendor Plus में हैलोजन हेडलैंप, एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज और टेल-टेल लाइट्स दिए गए हैं। वहीं, इसके Xtec 2.0 में ब्लूटूथ के ज़रिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ हैलोजन हेडलैंप और LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ LED DRL दिया जाता है। plendor Xtec 2.0 में एक ही डिजिटल कनेक्टेड कंसोल के साथ-साथ इंटीग्रेटेड DRL के साथ एक फुल-LED हेडलाइट मिलती है। इसमें हैज़र्ड लाइट फंक्शन मिलता है, जो सभी इंडिकेटर को चालू करता है।
  2. इसके बेस वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट में i3S सिस्टम मिलता है, जो बाइक के कुछ समय के लिए निष्क्रिय होने पर इंजन को बंद कर देता है, और क्लच को सिर्फ दबाने से स्टार्ट भी हो जाता है।

5. प्रतिद्वंद्वी

2025 Hero Splendor Plus का मुकाबला भारतीय बाजार में 100cc कम्यूटर बाइक सेगमेंट में होंडा शाइन 100 और बजाज प्लेटिना 100 से होता है। हर किसी के लिए कुछ न कुछ है, एक बेसिक कम्यूटर से लेकर कनेक्टिविटी और फ्रंट डिस्क ब्रेक वाली फीचर-लोडेड बाइक तक।