Asus Vivobook S14 और Vivobook S14 Flip दोनों में 14-इंच WUXGA (1,920×1,200 पिक्सल) IPS LCD स्क्रीन है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। Vivobook S14 Flip का डिस्प्ले टचस्क्रीन पैनल है, जो स्टाइलस सपोर्ट के साथ 360-डिग्री रोटेशन ऑफर करता है।
Asus ने Vivobook S14 और Vivobook S14 Flip को Intel Core i5-13420H CPU के साथ Intel UHD ग्राफिक्स से लैस किया है। इनमें 16GB रैम है, जिसे सेकेंड स्लॉट के जरिए 24GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है और इनमें 512GB M.2 NVMe SSD है।
दोनों लैपटॉप में प्राइवेसी शटर के साथ 1080p फुल-HD कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 शामिल हैं। Asus Vivobook S14 में दो USB 2.0 Type-A पोर्ट्स, दो USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट्स और एक HDMI 2.1 पोर्ट है।
दूसरी ओर, Vivobook S14 Flip में एक USB 2.0 Type-A पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 2 Type-A पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट और एक HDMI 2.1 पोर्ट है। दोनों मॉडल्स में 3.5mm कॉम्बो ऑडियो जैक है।
Asus Vivobook S14 में 4-सेल 70Wh Li-ion बैटरी है, जो 65W पर चार्ज हो सकती है, जबकि Vivobook S14 Flip में 3-सेल 50Wh Li-ion बैटरी है, जो 90W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दोनों मॉडल्स में US MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन है। Vivobook S14 का साइज 315.2×223.4×17.9mm और वजन 1.4kg है, जबकि Vivobook S14 Flip का साइज 313.2×227.6×18.9mm और वजन 1.5kg है।