Home धर्म - ज्योतिष वृषभ संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे...

वृषभ संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

6
0

सनातन धर्म में संक्रांति का खास महत्व है। यह पर्व सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन आत्मा के कारक सूर्य देव की पूजा की जाती है। साथ ही जप-तप एवं दान किया जाता है।संक्रांति तिथि पर दान करने का भी विधान है। इसके साथ ही संक्रांति के दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं।

सनातन शास्त्रों में निहित है कि संक्रांति तिथि पर गंगा स्नान करने से पुण्य फल मिलता है। साथ ही जाने-अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद इन चीजों का दान अवश्य करें।

राशि अनुसार दान
मेष राशि के जातक वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद लाल रंग के कपड़े का दान करें।
वृषभ राशि के जातक संक्रांति के दिन पूजा के बाद कच्चे चावल और आलू का दान करें।
मिथुन राशि के जातक वृषभ संक्रांति पर हरी सब्जियों और हरे रंग के फलों का दान करें।
कर्क राशि के जातक संक्रांति के दिन पूजा के बाद जरूरतमंदों के बीच आटा का दान करें।
सिंह राशि वाले सूर्य देव की कृपा पाने के दिन पूजा के बाद गेहूं और गुड़ का दान करें।
कन्या राशि के जातक वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद गौमाता को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि के जातक वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद दूध, दही, चीनी और पोहा का दान करें।
वृश्चिक राशि के जातक संक्रांति के दिन पूजा के बाद शकरकंद और टमाटर का दान करें।
धनु राशि के जातक संक्रांति के दिन स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप के बाद पीले कपड़े का दान करें।
मकर राशि के जातक वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद काले तिल, जूते और चप्पल का दान करें।
कुंभ राशि के जातक वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद छतरी, नमक, लोहा का दान करें।
मीन राशि के जातक वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद पपीता, पका केला और बेसन का दान करें।