Oppo Reno 14 5G की चीन में कीमत 12GB+256GB ऑप्शन के लिए CNY 2,799 (लगभग 33,200 रुपये) से शुरू होती है, जबकि 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,600 रुपये) रखी गई है। वहीं, 12GB+512GB और 16GB+512GB वर्जन की कीमत क्रमशः CNY 3,099 (लगभग 36,800 रुपये) और CNY 3,299 (लगभग 39,100 रुपये) है। टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB+1TB Oppo 14 5G ऑप्शन की कीमत CNY 3,799 (लगभग 45,100 रुपये)रखी गई है। ये मरमेड, पिनेलिया ग्रीन और रीफ ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।
Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G क्रमशः 6.59-इंच और 6.83-इंच 1.5K फ्लैट OLED स्क्रीन्स से लैस हैं, जिनमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,200 निट्स ग्लोबल पीक ब्राइटनेस, 3,840Hz PWM डिमिंग रेट और Oppo की क्रिस्टल शिल्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। हैंडसेट्स क्रमशः MediaTek Dimensity 8350 और MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर्स से पावर्ड हैं। दोनों हैंडसेट्स 16GB तक LPDDR5X RAM, 1TB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज और Android 15-बेस्ड ColorOS 15 स्किन को सपोर्ट करते हैं।
फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 14 5G सीरीज़ के फोन्स में 50-मेगापिक्सल OIS-सपोर्टेड मेन कैमरे, 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप शूटर्स और 50-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर्स हैं। बेस Reno 14 5G हैंडसेट में 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है, जबकि प्रो वेरिएंट अपने अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल सेंसर का इस्तेमाल करता है।
Oppo Reno 14 5G में 6,000mAh बैटरी है, जबकि प्रो वेरिएंट में 6,200mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। प्रो वर्जन 50W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। दोनों हैंडसेट्स IP66+IP68+IP69 डस्ट और वाटर-रेजिस्टेंट रेटिंग्स के साथ आते हैं। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर्स हैं और ये 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, Beidou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और USB Type-C कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं।




