नई दिल्ली : मई 2025 के तीसरे सप्ताह में दोपहिया वाहनों की दुनिया में बहुत कुछ देखने के लिए मिला। इस सप्ताह कुछ नई मोटरसाइकिल लॉन्च हुई, तो कुछ पुराने मॉडल को नए कलर के साथ अपडेट किया है। इसके साथ ही आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाली कुछ मोटरसाइकिल और स्कूटर की झलक भी देखने के लिए मिली। आइए जानते हैं कि इस सप्ताह कौन सी बाइक और स्कूटर लॉन्च हुए और किन दोपहिया वाहनों को अपडेट मिला।1. Honda CB1000 Hornet SP और CB750 Hornet लॉन्च
भारत में Honda CB1000 Hornet SP और CB750 Hornet को लॉन्च कर दिया गया है। CB1000 लॉन्च होने के साथ ही देश की सबसे सस्ती 1000cc की नेकेड बाइक बन गई है। यह दोनों ही दमदार लुक और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ आती है। इनमें कई बेहतरीन फीचर्स भी मिलते हैं।
2. Honda Rebel 500 लॉन्च
होंडा टू व्हीलर ने भारतीय बाजार में Honda Rebel 500 को लॉन्च किया। यह एक मॉडर्न क्रूजर मोटरसाइकिल है, जिसमें 471cc का दमदार इंजन मिलता है। इसके साथ ही यह कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है।
3. Honda X-ADV 750 लॉन्च
होंडा टू व्हीलर ने भारत में एडवेंचर स्कूटर Honda X-ADV 750 को लॉन्च किया। यह दुनिया में अपनी तरह की अकेला स्कूटर है। इसमें ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन दिया गया है, जो आमतौर पर कारों में देखने के लिए मिलता है।
4. 2025 Suzuki Avenis Standard Variant लॉन्च
सुजुकी मोटरसाइकिल की पॉपुलर स्कूटर Avenis का नया 2025 Standard वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। इसका इंजन अब OBD-2B कंप्लायंट है, जिससे कम प्रदूषण होगा। इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह Avenis का सबसे किफायती स्कूटर है।
5. 2025 Kawasaki Versys-X 300 लॉन्च
कावासाकी ने कई वर्षों के बाद फिर से Kawasaki Versys-X 300 को भारत में लॉन्च किया है। यह एक रोड-बायस्ड एडवेंचर बाइक है। इसमें 296 cc का इंजन दिया गया है और विंडस्क्रीन काफी बेहतरीन दी गई है। इसमें मजबूत बॉडी और आरामदायक सीट दी गई है।
6. 2025 KTM RC 200 को मिला नया रंग
KTM RC 200 को नए कलर Metallic Grey के साथ अपडेट किया गया है। इसे नया कलर ऑप्शन देने के साथ ही इसकी कीमत में 12,000 रुपये तक की बढ़ाया गया है। इस कलर को ब्लैक और ब्लू कलर के बीच रखा गया है।
7. Royal Enfield की नई 250cc की बाइक
Royal Enfield 250cc की मोटरसाइकिल लाने का काम कर रही है। इसके इंजन को चीनी कंपनी CFMoto के साथ मिलकर बनाया जाएगा। इंजन में हाइब्रिड तकनीक होगी, जिससे 55 kmpl तक का माइलेज मिल सकता है। इसे 350cc J-सीरीज के नीचे रखा जाएगा।