नई दिल्ली : TVS मोटर कंपनी की पॉपुलर परफॉर्मेंस बाइक रेंज Apache के 20 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर कंपनी ने नई 2025 TVS Apache RTR 200 4V को लॉन्च किया है। यह बाइक कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। इसमें लेटेस्ट तकनीक, दमदार फीचर्स और नया OBD2B कंप्लायंट इंजन दिया गया है। इसमें बेहतरीन कंट्रोल, परफॉर्मेंस और हैंडलिंग भी मिलती है। आइए जामते हैं कि 2025 RTR 200 4V को किन फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई 2025 TVS Apache RTR 200 4V में वही 197.75cc का इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 20.8 PS की पावर और 17.25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन अब OBD2B उत्सर्जन मानकों अनुरूप हो गया है।
नई RTR 200 4V के फीचर्स
इस बाइक में कई नए फिचर्स को शामिल किया गया है। इसमें बेहतर कंट्रोल और शार्प कॉर्नरिंग के लिए3 7mm USD (Upside Down) फ्रंट सस्पेंशन, हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार, 3 राइडिंग मोड्स (Urban, Sport और Rain), ड्यूल चैनल ABS, Bluetooth और Voice Assist के साथ स्मार्ट एक्सकनेक्ट टेक्नोलॉजी, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलैंप और DRLs दिए गए हैं।
नई RTR 200 4V का डिजाइन
नई Apache RTR 200 4V का लुक अब और भी ज्यादा आकर्षक हो गया है। इसमें रेड अलॉय व्हील्स और रिफ्रेश्ड ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे स्पोर्टी अपील देते हैं। बाइक को तीन नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जो ग्लॉसी ब्लैक, मैट ब्लैक और ग्रेनाइट ग्रे है।
अब तक कितनी बदली Apache?
Apache RTR 200 4V को पहली बार 2016 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अभी तक इस सेगमेंट में कई इनोवेशन हो चुके हैं। इसे अब तक रेस ट्यून स्लिपर क्लच, सेगमेंट में पहली बार राइड मोड्स, ड्यूल चैनल ABS, रियर लिफ्ट-ऑफ सुरक्षा, स्मार्ट LED हेडलाइट और DRLs दिए जा चुके हैं। वहीं, आने वाले समय में इसमें और भी कई बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं।
नई RTR 200 4V की कीमत
नई 2025 TVS Apache RTR 200 4V भारत में 1,53,990 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Bajaj Pulsar NS200 और Yamaha FZ25 से देखने के लिए मिलता है।