Home मनोरंजन रोहित शेट्टी के साथ ‘गोलमाल’ करने को तैयार अजय देवगन! फ्रेंचाइजी के...

रोहित शेट्टी के साथ ‘गोलमाल’ करने को तैयार अजय देवगन! फ्रेंचाइजी के 5वें पार्ट पर आया बड़ा अपडेट

13
0

नई दिल्ली :  एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुके हैं। अजय देवगन के साथ उनकी जोड़ी को हिट माना जाता है। अजय और रोहित ने मिलकर कई सफल फ्रेंचाइजी फिल्में दी हैं। अब दोनों एक और चर्चित फिल्म के सीक्वल पर काम करने वाले हैं। यह फिल्म गोलमाल है। इसके चार पार्ट पहले ही आ चुके हैं और अब 5वें पार्ट पर बड़ा अपडेट आया है।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी के बारे में बता दें कि दोनों गोलमाल, संडे, ऑल द बेस्ट, सिंघम, बोल बच्चन, सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा और सूर्यवंशी जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दशकों से चली आ रही रोहित और अजय की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे ज्यादा सफल माना जाता है। अब जानकारी सामने आई है कि यह जोड़ी एक बार फिर साथ काम करेगी और खास बात है कि दोनों का यह सहयोग गोलमाल 5 के लिए होगा।

गोलमाल 5 पर आया बड़ा अपडेट

पिंकविला की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि गोलमाल 5 की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है और स्क्रिप्ट सितंबर 2025 तक फाइनल हो सकती है। कास्टिंग की बात करें, तो गोलमाल फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और जॉनी लीवर जैसे कलाकार फिर से अपने किरदारों के जरिए धमाल मचाएंगे।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इन दिनों रोहित शेट्टी मुंबई में पॉपुलर एक्टर जॉन अब्राहम के साथ राकेश मारिया की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग का काम 2025 तक पूरा हो जाएगा और मेकर्स इस मूवी को साल 2026 की शुरुआत में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद रोहित शेट्टी गोलमाल 5 पर अजय देवगन के साथ काम शुरू करेंगे।

कब फ्लोर पर आएगी गोलमाल 5?
आमतौर पर फिल्मों के फ्लोर पर आने में समय लगता है। गोलमाल 5 की चर्चा काफी समय से चल रही है और अब सूत्रों के हवाले से जानकार आई है कि फरवरी या मार्च 2026 में फिल्म फ्लोर पर आ सकती है। रिलीड डेट से जुड़े अपडेट पर बात करें, तो मूवी को साल 2027 की पहली छमाही में बड़े पर्दे पर उतारा जा सकता है।