नई दिल्ली : सिट्रोएन इंडिया ने अपनी पॉपुलर हैचबैक Citroen C3 Sports Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे लिमिटेड-रन एडिशन स्टाइलिश कॉस्मेटिक अपग्रेड्स के साथ लेकर आया गया है। इसके साथ ही इसे नए फीचर्स भी दिए गए हैं। इसे सभी वेरिएंट्स (लाइव, फील, और शाइन) में लॉन्च किया गया है। इसे एक नया कलर गार्नेट रेड भी दिया गया है। आइए C3 स्पोर्ट्स एडिशन के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार में जानते हैं।
Citroen C3 Sports Edition की कीमत
| वेरिएंट | स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत (रुपये में) | कीमतों में अंतर (रुपये में) | Sport Edition की कीमत (रुपये में)
|
| Live MT | 6.23 लाख | + 21,000 | 6.44 लाख |
| Feel MT | 6.48 लाख
|
+ 21,000 | 6.69 लाख |
| Feel (O) MT | 7.52 लाख | + 21,000 | 7.73 लाख
|
| Shine MT | 8.16 लाख | + 21,000 | 8.37 लाख |
| Shine Turbo MT | 9.36 लाख
|
+ 21,000 | 9.57 लाख |
| Shine Turbo AT | 10 लाख | + 21,000 | 10.21 लाख |
Citroen C3 Sports Edition का इंटीरियरइसमें ब्लैक और रेड लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। सीट्स पर नई ब्लैक और रेड लेदरेट अपहोल्स्ट्री है, जिसपर ‘Sport’ बैजिंग है। ड्राइविंग अनुभव को और स्पोर्ट्सी बनाने के लिए मेटल पैडल्स को शामिल किया गया है। इसमें रेड ‘सिट्रोएन’ लोगो के साथ ब्लैक फैब्रिक मैट्स दिया गया है। इसके साथ ही सीट बेल्ट कुशन्स और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।
Citroen C3 Sports Edition के फीचर्स
- इसे ऑप्शनल टेक किट के साथ लेकर आया गया है, जिसके लिए आपको 15,000 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगें। इसमें वायरलेस फोन चार्जर और ड्राइविंग के दौरान रिकॉर्डिंग और सुरक्षा के लिए डैशकैम दिया गया है। इसके अलावा, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो AC, 4 स्पीकर्स, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पावर विंडोज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- इसमें पैसेंजर की सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और रियर पार्किंग कैमरा जैसी सुविधाएं दी गई है।
Citroen C3 Sports Edition का इंजनसिट्रोएन C3 स्पोर्ट्स एडिशन में किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 82 PS और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। दूसरा 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 110 PS और 190 Nm (मैनुअल) / 205 Nm (ऑटोमेटिक) का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन दिया गया है।




