नई दिल्ली : ओप्पो ने भारत में अपनी K13 सीरीज के तहत एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार Oppo K13x को पेश किया है जिसकी कीमत तो 15,000 रुपये से कम है लेकिन इसमें कई कमाल के फीचर्स, शानदार डिजाइन और बढ़िया स्पेसिफिकेशन मिल रहे हैं। खास बात यह है कि ये डिवाइस सिर्फ 7.99mm पतला है और इसे मिडनाइट वॉयलेट और सनसेट पीच कलर में लॉन्च किया गया है। इतना ही नहीं इस फोन में आपको 360-डिग्री आर्मर बॉडी मिलती है जो इसे सेगमेंट का सबसे दमदार फोन बना देता है। डिवाइस को आप ओप्पो ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल पार्टनर्स के जरिए जल्द ही खरीद पाएंगे। चलिए पहले फोन के कुछ खास फीचर्स पर एक नजर डालते हैं…
Oppo K13x के कैमरा फीचर्सकैमरा की बात करें तो डिवाइस में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। अन्य हाइलाइट्स फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट, USB टाइप-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, NFC और डुअल सिम सपोर्ट मिलता है। यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 सर्टिफिकेशन ऑफर करता है।
Oppo K13x की कितनी है कीमत?कीमत की बात करें तो ओप्पो K13x 5G के बेस वेरिएंट जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है इसका प्राइस 11,999 रुपये है। जबकि डिवाइस के दूसरे वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला टॉप-एंड वैरिएंट 14,999 रुपये में आता है। हालांकि कंपनी लॉन्च ऑफर के साथ 1,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। डिवाइस की पहली सेल 27 जून से शुरू होगी।




