सितारे जमीन पर फिल्म को कुछ समय पहले दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। आमिर खान और जेनेलिया स्टारर इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी से ऑडियंस का दिल जीत लिया है। अब तक रिलीज के 17 दिनों में सितारे जमीन पर धमाकेदार कारोबार करके दिखाया है।
सितारे जमीन पर की ओटीटी रिलीज को लेकर आमिर खान पहले ही मना कर चुके हैं। लेकिन फिर भी इसके डिजिटल राइट्स की रेस को लेकर घमासान जारी है। आइए जानते हैं कि अगर सितारे जमीन पर ओटीटी पर आती है तो इसे किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
ओटीटी पर कहां रिलीज हो सकती है फिल्मसितारे जमीन पर की रिलीज से पहले ही आमिर खान ने तमाम मीडिया इंटरव्यूज में ये साफ कर दिया था कि वह अपनी फिल्म को ओटीटी पर रिलीज नहीं करेंगे। लगभग 6 तक तो ऐसा नहीं होगा और न ही उन्होंने सितारे जमीन पर की ऑनलाइन रिलीज के लिए किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से कोई डील की है। उनके पास ऑफर आए लेकिन उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया।
इसका मुख्य कारण ये है कि आमिर खान की तारे जमीन पर इन दोनों ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। तो उसका सीक्वल उम्मीद है कि इनमें से किसी एक ओटीटी प्लेफॉर्म पर आ सकता है। हालांकि, जागरण इस की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।




