Home धर्म - ज्योतिष Vastu Tips: इन संकेतों के मिलने पर धन की हो सकती है...

Vastu Tips: इन संकेतों के मिलने पर धन की हो सकती है प्राप्ति, मां लक्ष्मी की बरसेगी अपार कृपा

11
0

 धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। उसे जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और हमेशा धन से तिजोरी भरी रहती है।

अगर आप भी धन की प्राप्ति चाहते हैं, तो रोजाना सुबह स्नान करने के बाद विधिपूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इससे साधक को जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर कुछ संकेत मिलते हैं, जिससे धन की प्राप्त हो सकती है और जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं।

शुभ संकेत

मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू होता है। इसलिए उल्लू का दिखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपने घर में उल्लू देखा है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। उल्लू को देखने से धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है और धन लाभ के योग बन सकते हैं।

इसके अलावा अगर आपको सुबह के समय शंख की आवाज सुनने को मिल जाए, तो इसे भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शंख की आवाज सुनने आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत प्राप्त हो सकते हैं। क्योंकि इसका संबंध मां लक्ष्मी से है। इसकी उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी।

सनातन धर्म में तोते को शुभता, बुद्धिमत्ता, और भाग्य का प्रतीक माना जाता है और इसका संबंध मां लक्ष्मी से भी माना जाता है। अगर आपके घर में तोता आया है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक,घर में तोता आने से परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरस सकती है और आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कमल के फूल को देखना शुभ माना जाता है। इसे यह धन, समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कमल का फूल मां लक्ष्मी को प्रिय है। सपने में इस फूल को देखने से जीवन में सुख-शांति आगमन होता है और धन लाभ हो सकता है।