इस फसल की खेती बहुत लाभकारी होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है और बरसात के मौसम में बाजार में इसके भाव भी अच्छे मिलते है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
मूली की खेती बहुत लाभकारी होती है बरसात के सीजन में ये काफी महंगी बिकती है इन दिनों इसकी खेती को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है लेकिन इसकी खेती से कम दिनों में मुनाफा भी बहुत जबरदस्त होता है। आज हम आपको मूली की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बरसात में खेती के लिए बहुत उपयुक्त होती है इस किस्म की जड़ें सफेद, मुलायम और मध्यम लंबी होती हैं। आप इसकी खेती से कम लागत में बहुत अच्छी कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है मूली की पूसा चेतकी किस्म की खेती की ये मूली की एक लोकप्रिय किस्म है ये किस्म बरसात के मौसम में उगाने के लिए उपयुक्त होती है।
कैसे करें खेती
अगर आप मूली की पूसा चेतकी किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। मूली की पूसा चेतकी किस्म की खेती के लिए उचित जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है मिट्टी का पीएच स्तर 6.0 से 7.0 के बीच होना चाहिए। इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए इसकी बुवाई के लिए इस किस्म बीजों का ही चयन करना चाहिए। बुवाई के लिए 3-4 सेंटीमीटर की गहराई पर बीज बोना चाहिए और पौधों के बीच 5-8 सेंटीमीटर की दूरी रखनी चाहिए। बुवाई के बाद मूली की पूसा चेतकी किस्म की फसल करीब 40-45 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज




