नई दिल्ली : हमारे यहां भारत में कई तरह की चीजें खाई जाती हैं। हमारे किचन में मौजूद कुछ खाने वाले आइटम्स सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अक्सर हम उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हीं में से एक चीजे है काबुली चना। इसे छोला भी कहते हैं। ये देखने में जितने सादे होते हैं, उतने ही पोषण से भरपूर भी होते हैं। यहां तो छोले भटूरे सभी की पसंदीदा डिशेस की लिस्ट में शामिल हाेते हैं।
हालांकि, अब तो कई लोग इसे सलाद के रूप में भी खाना पसंद करते हैं। या तो हल्के मसाले लगाकर कोई स्नैक्स बनाते हैं, या फिर इसकी सब्जी भी बनाई जाती है। आपको बता दें कि ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो आपके मसल्स काे स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। इसे खाने से हमारे शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो काबुली चना यानी कि Chickpeas एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको बताएंगे कि Chickpeas को खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
छोले काे डाइट में शामिल करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। आपको बता दें कि इसमें ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं जो बीपी को नॉर्मल रखने में कारगर होते हैं। साथ ही ये ब्लड शुगर को भी बनाए रखता है।
वजन कम करे
जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया है कि ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं। साथ ही ये फाइबर का भी बढ़िया स्त्रोत हैं। ये डाइजेशन को बेहतर करता है। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इस कारण वजन कम करना आसान हो जाता है।




